भास्कर अपडेट्स:गुजरात के साबरकांठा में बस, जीप और टू-व्हीलर में टक्कर, 6 की मौत और 8 घायल
Latest update:
भास्कर अपडेट्स:गुजरात के साबरकांठा में बस, जीप और टू-व्हीलर में टक्कर, 6 की मौत और 8 घायल
गुजरात के साबरकांठा में शनिवार दोपहर अंबाजी-वडोदरा मार्ग पर बस, जीप और बाइक में टक्कर हो गई। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक इस घटना में 6 लोगों की मौत हुई है और 8 लोग घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है। आज की अन्य बड़ी जमशेदपुर में MGM अस्पताल की एक छत गिरी, 4 मरीज मलबे में दबे, दो की हालत गंभीर जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल (MGM) में शनिवार को वार्ड की छत गिर गई। इस घटना में 4 मरीज मलबे में दब गए और दो व्यक्ति की हालत बेहद गंभीर है। मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, घटना के बाद हॉस्पिटल परिसर में अफरातफरी मच गई। मुंबई के भिवंडी में सामूहिक आत्महत्या; महिला ने तीन बेटियों के साथ लगाई फांसी मुंबई के भिवंडी में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, 32 साल की एक महिला ने अपनी तीन बेटियों (4, 7 और 12 साल की उम्र की) के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की वजह पारिवारिक तनाव मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। असम के मानस नेशनल पार्क में 3 हाथी मृत पाए गए, अधिकारियों को शक शिकारियों ने मारा भारत-भूटान सीमा के पास असम के मानस नेशनल पार्क में तीन जंगली हाथी मृत पाए गए। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि फॉरेस्ट गार्ड्स ने शुक्रवार को पार्क के पश्चिमी भाग में पनबारी रेंज के पालेन्ग्शी बीट इलाके में शव पाए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एक अधिकारियों को संदेह है कि शिकारियों ने हाथियों को मारा है। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार से पहले हाथियों का पोस्टमार्टम जंगल में ही किया गया। पटना में NEET एग्जाम से एक दिन पहले स्टूडेंट ने किया सुसाइड; फंदे से लटकी मिली बॉडी बिहार के पटना में NEET एग्जाम से ठीक एक दिन पहले शनिवार को एक स्टूडेंट्स ने खुदकुशी कर ली। विवेक मंडल (20) अपनी बहन के साथ गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सालिमपुर अहरा रोड नंबर 3 में किराए के घर में रहता था। युवक मधुबनी का रहने वाला था। गांधी मैदान के थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि 'भाई बहन किराए के मकान में रहते थे। बहन लाइब्रेरी गई थी, तभी भाई ने खुदकुशी कर ली। ' मृतक के चाचा अरुण कुमार ने बताया- 'विवेक नीट की तैयारी कर रहा था। कल एग्जाम था। पता नहीं किस प्रेशर में था, कभी कुछ बताया नहीं। ' पूरी खबर पढ़ें। बेंगलुरु-पुणे हाईवे पर मर्सिडीज कार ने बाइक को टक्कर मारी; 1 की मौत, 3 लोग घायल बेंगलुरु-पुणे हाईवे पर शनिवार को तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। टक्कर के बाद कार वडगांव ब्रिज की बैरिकेड तोड़कर नीचे सर्विस रोड पर गिर गई। कार में सवार ड्राइवर और अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनका मेडिकल भी कराया गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुजरात के बनासकांठा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3। 4 तीव्रता मापी गई गुजरात के बनासकांठा में शुक्रवार देर रात भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 3। 4 मापी गई। यह झटका सुबह 3:35 बजे बनासकांठा जिले के वाव के पास आया। इसका केंद्र वाव से करीब 27 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व (ENE) में जमीन से 4।
Posted on 04 May 2025 | Follow HeadlinesNow.com for the latest updates.
Post a Comment