News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

शिवपुरी में 6 राउंड फायरिंग कर युवती से छेड़छाड़ कर अपहरण की कोशिश, बदमाश भागे, पिता घायल, रातभर पुलिस ने दिया पहरा / Shivpuri News

शिवपुरी में 6 राउंड फायरिंग कर युवती से छेड़छाड़ कर अपहरण की कोशिश, बदमाश भागे, पिता घायल, रातभर पुलिस ने दिया पहरा / Shivpuri News

Exclusive report:

शिवपुरी में 6 राउंड फायरिंग कर युवती से छेड़छाड़ कर अपहरण की कोशिश, बदमाश भागे, पिता घायल, रातभर पुलिस ने दिया पहरा / Shivpuri News

इसमें युवती का पिता घायल हो गया। परिजन के विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। शिवपुरी में शनिवार रात एक युवती के अपहरण की कोशिश की गई। गांव वाले इकट्‌ठा... Brought to you by HeadlinesNow.com

शिवपुरी में 6 राउंड फायरिंग कर युवती से छेड़छाड़ कर अपहरण की कोशिश, बदमाश भागे, पिता घायल, रातभर पुलिस ने दिया पहरा / Shivpuri News news image
इसमें युवती का पिता घायल हो गया। परिजन के विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। शिवपुरी में शनिवार रात एक युवती के अपहरण की कोशिश की गई। गांव वाले इकट्‌ठा हुए तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। मामला कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई सड़क गांव में शनिवार रात का है। पुलिस के अनुसार, सेसई सड़क में रहने वाला रॉकी लंबे समय से एक युवती पर शादी करने का दबाव डाल रहा है। युवती और उसका परिवार इसके लिए राजी नहीं है। शनिवार दोपहर भी उसने युवती को परेशान किया। युवती के परिजन ने इस पर ऐतराज जताया तो वह मौके से चला गया। इसके बाद रात करीब 8 बजे रॉकी, उसका पिता लोहरे, उसके दो साथी जोधा सरदार और गुरप्रीत सरदार उर्फ पीतू हथियारों के साथ युवती के घर पहुंचे। उसे जबरदस्ती साथ ले जाने की कोशिश करने लगे। परिजन ने विरोध जताया तो आरोपियों ने हवाई फायरिंग की। युवती के परिजन ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। इसमें पिता घायल हो गया। एक गोली उसकी उंगली को छूकर निकल गई। आरोपियों ने करीब छह राउंड फायर किए। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। जिनको देखकर आरोपी बंदूक लहराते हुए फरार हो गए। काेलारस थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया- रॉकी के पिता लोहरे, जोधा सरदार और गुरप्रीत सरदार उर्फ पीतू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने पीड़ित परिवार के घर पर रातभर पहरा दिया। The post शिवपुरी में 6 राउंड फायरिंग कर युवती से छेड़छाड़ कर अपहरण की कोशिश, बदमाश भागे, पिता घायल, रातभर पुलिस ने दिया पहरा / Shivpuri News appeared first on Fast Samachar - Sabse Pahle।

Posted on 04 May 2025 | Follow HeadlinesNow.com for the latest updates.

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.