News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

केकेआर के खिलाफ रियान पराग का बेहतरीन प्रदर्शन, 6 गेंद पर लगाए छह छक्के

केकेआर के खिलाफ रियान पराग का बेहतरीन प्रदर्शन, 6 गेंद पर लगाए छह छक्के

Latest update:

केकेआर के खिलाफ रियान पराग का बेहतरीन प्रदर्शन, 6 गेंद पर लगाए छह छक्के

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने केकेआर के खिलाफ गजब कारनामा कर डाला। उन्होंने 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगा डाले। हालांकि, ये सभी छक्के एक ही ओवर में... Brought to you by HeadlinesNow.com

केकेआर के खिलाफ रियान पराग का बेहतरीन प्रदर्शन, 6 गेंद पर लगाए छह छक्के news image

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने केकेआर के खिलाफ गजब कारनामा कर डाला। उन्होंने 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगा डाले। हालांकि, ये सभी छक्के एक ही ओवर में नहीं लगे। रियान पराग का रौद्र रूप देखने को मिला मोइन अली और वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ। रियान ने पहले मोइन अली के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगाए। उसके बाद उन्होंने अगला ओवर फेंकने आए वरुण चक्रवर्ती पर भी एक छक्का लगाकर 6 गेंदों पर 6 छक्के लगा डाले।   केकेआर के खिलाफ रॉयल्स की टीम 207 रन बनाने थे। लेकिन उसने शुरू में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दो और विकेट गिरे। फिर रियान पराग ने अकेले दम पर जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने एक-एक करके केकेआर के गेंदबाजों की  खबर ली। 12 ओवरों के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर पांच विकेट पर 102 रन था। रियान पराग का साथ दे रहे थे शिमरन हेटमायर। उस वक्त रियान पराग 26 गेंद पर 45 रन बनाकर खेल रहे थे।   मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती के ऊपर में रियान पराग का तांडव हुआ। रियान ने 12वें ओवर की 2 गेंद से छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद हर गेंद पर रियान ने छक्का जड़ा। वहीं 12वें ओवर की पांचों गेंद पर और 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर भी पराग ने सिक्स लगाया। इस तरह पराग ने 6 गेंद पर 6 छक्के जड़े।    ।

Posted on 06 May 2025 | Check HeadlinesNow.com for more coverage.

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Post a Comment