HEADLINES NOW

पाक बाजार में हाहाकार, एक दिन में 7,334 अंक टूटा:भारत की एयरस्ट्राइक के बाद कराची-100 इंडेक्स 6.67% गिरा, IMF फैसले पर टिकी निवेशकों की उम्मीद

पाक बाजार में हाहाकार, एक दिन में 7,334 अंक टूटा:भारत की एयरस्ट्राइक के बाद कराची-100 इंडेक्स 6.67% गिरा, IMF फैसले पर टिकी निवेशकों की उम्मीद

Published on May 8, 2025 | Source: Dainik Bhaskar

पाक बाजार में हाहाकार, एक दिन में 7,334 अंक टूटा:भारत की एयरस्ट्राइक के बाद कराची-100 इंडेक्स 6.67% गिरा, IMF फैसले पर टिकी निवेशकों की उम्मीद
पहलगाम हमले के जवाब में भारत की ओर से की गई एयरस्ट्राइक के बाद आज 8 मई को पाकिस्तान के शेयर बाजार में 6% से ज्यादा की गिरावट आई है। कराची-100 इंडेक्स 7,334 अंक या 6.67% गिरकर 102,674 के स्तर पर बंद हुआ। गिरावट के कारण दिन में ट्रेडिंग भी रोकनी पड़ी थी। हालांकि, बाद में इसे फिर से चालू किया गया। कल भी बाजार में 3,556 अंक (3.13%) की गिरावट रही थी। यानी, पाकिस्तान का बाजार दो दिन में करीब 10,000 पॉइंट गिर चुका है। वहीं 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से KSE 100 में 13% की गिरावट आई है। IMF के फैसले पर पाक निवेशकों की नजर पाकिस्तान में निवेशकों की नजर IMF यानी, इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड के डिसीजन पर है। इसमें IMF ये तय करेगा कि पाकिस्तान को दी जाने वाली फंडिंग फैसिलिटी का विस्तार करना है या नहीं। IMF अपने फैसले का ऐलान कल यानी, 9 मई को करेगा। पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर भारत ने एयरस्ट्राइक की थी भारत ने 7 मई को रात करीब 1 बजे पाकिस्तान के 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। तीनों सेना ने मिलकर पाकिस्तान पर की गई इस स्ट्राइक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है। ये नाम उन महिलाओं को समर्पित है, जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को धर्म पूछने के बाद आतंकियों ने हत्या कर दी थी। भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है। पहलगाम हमले में आतंकियों ने 26 लोगों को मार दिया था। एयरस्ट्राइक के बाद लाहौर में तीन विस्फोट एयरस्ट्राइक के बाद आज पाकिस्तान में लाहौर के वाल्टन रोड पर एक के बाद एक तीन धमाके हुए, जिससे लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। ARY न्यूज ने पुलिस के हवाले से ये जानकारी दी। ये धमाके गुलबर्ग के आसपास हुए, जो लाहौर के संवेदनशील जिलों में से एक है। जियो पॉलिटिकल टेंशन का भारतीय बाजार पर ज्यादा असर नहीं एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच बनी जियो पॉलिटिकल टेंशन का भारतीय बाजार पर ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। हफ्ते के चौथे कारोबार दिन गुरुवार 8 मई को सेंसेक्स 412 अंक गिरकर 80,335 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 141 अंक नीचे 24,274 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 गिरकर बंद हु​​​​​​ए। जोमैटो का शेयर 3.97% गिरा है। महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, मारुति और टाटा स्टील के शेयर 3.5% तक नीचे बंद हुए। वहीं, HCL, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और टाइटन ऊपर बंद हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 में गिरावट रही। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में रियल्टी 2.47%, मेटल 2.09%, हेल्थकेयर 1.95%, ऑटो 1.90%, फार्मा 1.62% और सरकारी बैंकिंग इंडेक्स 1.35% गिरकर बंद हुए। IT और मीडिया में मामूली तेजी रही।

Read Full Story

Topics:
Business News

Comments

टिप्पणियाँ