National story:

बेंगलुरु के वृद्धाश्रम में बुजुर्ग दंपत्ति मृत पाए गए Breaking News Update
बेंगलुरु के एक वृद्धाश्रम में बुधवार को एक बुजुर्ग दंपति फंदे से लटके पाए गए।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कृष्णमूर्ति (81) और उनकी पत्नी राधा (74) के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस सभी पहलू से घटना की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि दंपति इससे पहले 2021 में ब्यातारायणपुरा स्थित एक वृद्धाश्रम में रहे थे, लेकिन 2023 में अपने बेटे के पास रहने के लिए लौट आए।
उन्हें हाल ही में जेपी नगर स्थित वृद्धाश्रम में रहने के लिए भेज दिया गया था, जहां यह घटना हुई।
पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
Related: Education Updates
Posted on 26 June 2025 | Visit HeadlinesNow.com for more stories.
0 टिप्पणियाँ