HEADLINES NOW

ईरान: बस दुर्घटना में कम से कम 21 लोगों की मौत, 34 लोग घायल Breaking News Update

International spotlight:

ईरान: बस दुर्घटना में कम से कम 21 लोगों की मौत, 34 लोग घायल Breaking News Update news image

ईरान: बस दुर्घटना में कम से कम 21 लोगों की मौत, 34 लोग घायल Breaking News Update

ईरान के दक्षिणी हिस्से में एक बस के पलटने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई।

सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह खबर जारी दी।

फार्स प्रांत के आपात संगठन के प्रमुख मसूद आबेद ने बताया कि प्रांत की राजधानी शिराज के दक्षिण में हुई इस दुर्घटना में 34 अन्य लोग घायल हुए हैं।

आबेद ने बताया कि बचाव अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि अभियान पूरा होने और विस्तृत जांच के बाद अतिरिक्त जानकारी एवं अंतिम आंकड़े घोषित किए जाएंगे।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न 11 बजकर पांच मिनट पर हुई और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related: Bollywood Highlights | Education Updates


Posted on 21 July 2025 | Keep reading HeadlinesNow.com for news updates.

Topics:
अंतरराष्ट्रीय International News

Comments

टिप्पणियाँ