HEADLINES NOW

अश्विन ने की जहीर और बुमराह से की अंशुल कंबोज की तुलना, जानें क्या कहा? Breaking News Update

Game action:

अश्विन ने की जहीर और बुमराह से की अंशुल कंबोज की तुलना, जानें क्या कहा? Breaking News Update news image

अश्विन ने की जहीर और बुमराह से की अंशुल कंबोज की तुलना, जानें क्या कहा? Breaking News Update

मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है।

चौथे टेस्ट से पहले युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज टीम इंडिया में शामिल हुए हैं।

अंशुल गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने में माहिर माने जाते हैं।

मैनचेस्टर में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट से पहले पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस युवा गेंदबाज पर बड़ा बयान दिया है।

अश्विन ने अंशुल कंबोज को जहीर खान और जसप्रीत बुमराह जैसा तेज गेंदबाज करार दिया।

  अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात पर कहा कि, अंशुल कंबोज की सबसे अच्छी बात ये है कि वह अपनी रणनीति को अच्छी तरह से समझता है।

मैंने कई तेज गेंदबाजों को देखा है।

अगर आप उनसे उनकी रणनीति के बारे में पूछते हैं तो वे बस यही कहते हैं कि वे खुद को अभिव्यक्त करना चाहते हैं और खेल का आनंद लेना चाहते हैं लेकिन अंशुल अपनी रणनीति को अच्छी तरह से समझता है और ये भी जानता है कि मैदान पर उस पर कैसे अमल करना है।

अधिकतर तेज गेंदबाजों में ये गुण नहीं होता है।

जहीर खान भी ऐसे तेज गेंदबाज थे जो अपनी रणनीति को समझते थे और उस पर अच्छी तरह से अमल करते थे।

  अश्विन ने आगे कहा कि, हाल के दिनों में जसप्रीत बुमराह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो रणनीति को अच्छी तरह से समझते हैं और उसे बखूबी अंजाम देते हैं।

अंशुल भी इसी तरह का खिलाड़ी है।

मैं स्किल्स की तुलना नहीं कर रहा हूं, क्योंकि स्किल्स एक बहुत ही अलग चीज है।

मैंने उसे आईपीएल में खेलते हुए देखा है।

उसकी लेंथ बहुत अच्छी है।

बुमराह और सिराज के साथ अगर आप अंशुल कंबोज को प्लेइंग इलेवन में शामिल करते हैं तो ये मजबूत गेंदबाजी आक्रमण होगा।

Related: Health Tips


Posted on 23 July 2025 | Stay updated with HeadlinesNow.com for more news.

Topics:
क्रिकेट Cricket News

Comments

टिप्पणियाँ