HEADLINES NOW

रुपया पांच पैसे टूटकर 88.15 प्रति डॉलर के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर Breaking News Update

Finance news:

रुपया पांच पैसे टूटकर 88.15 प्रति डॉलर के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर Breaking News Update news image

रुपया पांच पैसे टूटकर 88.15 प्रति डॉलर के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर Breaking News Update

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये पर दबाव बना रहा और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे गिरकर 88.15 के सर्वकालिकनिचले स्तर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका के बढ़े हुए शुल्क को लेकर फैली अनिश्चितता के बीच रुपया अबतक के सबसे निचले स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है और इसके नीचे जाने का जोखिम बना हुआ है।

इसके अलावा, घरेलू शेयर बाजारों से लगातार विदेशी पूंजी की निकासी या डॉलर की मजबूती आगे भी रुपये की कमजोरी को बढ़ा सकती है।

सोमवार को कारोबार के दौरान रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 88.33 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया था।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.14 पर कमजोर खुला और कारोबार के दौरान 88.20 के निचले स्तर तक गया।

कारोबार के अंत में यह 88.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट है।

सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.10 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘रुपये ने अपनी अधिकांश दिन के कारोबार में हुई बढ़त को गंवा दिया।

ऐसा जोखिम से बचने की प्रवृत्ति और आयातित वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण हुआ।

बाजार में आयातकों की ओर से डॉलर की भारी मांग देखी गई, जबकि विदेशी पूंजी की निकासी के बीच मुद्रा की आपूर्ति सीमित रही।

’’ दुनिया की छह प्रतिस्पर्धी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला, डॉलर सूचकांक 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 98.38 पर जा पहुंचा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.80 प्रतिशत बढ़कर 69.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक (मुद्रा एवं जिंस) अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि रुपया थोड़ा नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा क्योंकि व्यापार शुल्क को लेकर अनिश्चितता और कमजोर घरेलू बाजार स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाल सकते हैं।

विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी घरेलू मुद्रा पर दबाव पड़ सकता है।

’’ मुद्रा कारोबारी अमेरिका के विनिर्माण पीएमआई आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं।

चौधरी ने कहा कि इस हफ्ते अमेरिका से आने वाली गैर-कृषि पेरोल रिपोर्ट से पहले निवेशक सतर्क रह सकते हैं।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 206.61 अंक गिरकर 80,157.88 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 45.45 अंक गिरकर 24,579.60 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे।

उन्होंने मंगलवार को 1,159.48 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री की।

इस बीच, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत अमेरिका के साथ एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत कर रहा है।

दोनों देश मार्च से ही इस पर वार्ता कर रहे हैं और अब तक पांच दौर हो चुके हैं।

अभी तक छठे दौर की वार्ता के लिए कोई नई तारीख तय नहीं हुई है।

Related: Top Cricket Updates | Health Tips


Posted on 03 September 2025 | Visit HeadlinesNow.com for more stories.

Topics:
उद्योग Business News

Comments

टिप्पणियाँ