HEADLINES NOW

सहारनपुर में हिंडन नदी में डूबने से किसान की मौत Breaking News Update

National update:

सहारनपुर में हिंडन नदी में डूबने से किसान की मौत Breaking News Update news image

सहारनपुर में हिंडन नदी में डूबने से किसान की मौत Breaking News Update

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में हिंडन नदी में डूबने से एक किसान की मौत हो गई।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ग्राम शब्बीरपुर निवासी किसान समय सिंह (54) शनिवार को करीब चार बजे खेत से पशुओं के लिए चारा लेने जा रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वह हिंडन नदी में गिर गए।

उनके मुताबिक, एक राहगीर ने उन्हें नदी में गिरते देखा और तुरंत उनके परिजनों को इसकी सूचना दी।

परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी बड़गांव थाना पुलिस को दी।

जैन के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि काफी प्रयासों के बावजूद जब समय सिंह का पता नहीं चला तो शनिवार को अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य रोक दिया गया।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह फिर से तलाश अभियान शुरू किया गया औरपूर्वाह्न करीब 11 बजे समय सिंह का शव नदी से बरामद कर लिया गया।

जैन के मुताबिक, पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।

Related: Bollywood Highlights


Posted on 01 September 2025 | Stay updated with HeadlinesNow.com for more news.

Topics:
राष्ट्रीय National News

Comments

टिप्पणियाँ