HEADLINES NOW

ट्रंप ने ब्रिटेन की राजकीय यात्रा समाप्त की, भव्य स्वागत के लिए आभार जताया Breaking News Update

Global story:

ट्रंप ने ब्रिटेन की राजकीय यात्रा समाप्त की, भव्य स्वागत के लिए आभार जताया Breaking News Update news image

ट्रंप ने ब्रिटेन की राजकीय यात्रा समाप्त की, भव्य स्वागत के लिए आभार जताया Breaking News Update

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह ब्रिटेन की अपनी दूसरी राजकीय यात्रा के दौरान उनके भव्य स्वागत और शानदार आतिथ्य के लिए बेहद आभारी हैं।

ट्रंप ने यह टिप्पणी अपनी यात्रा के समापन पर की।

उनकी यह यात्रा मुश्किल व्यापार और भू-राजनीतिक मुद्दों पर सार्वजनिक मतभेदों से काफी हद तक बची रही।

दोनों पक्षों के बीच गर्मजोशी और ट्रंप द्वारा मेजबान देश के लिए जताये गए आभार से यह संकेत मिला कि वह शाही परिवार और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीअर स्टॉर्मर के स्वागत से काफी प्रभावित हुए।

हालांकि कुछ प्रमुख मामलों में प्रगति की उल्लेखनीय कमी थी।

व्हाइट हाउस के अनुसार ट्रंप को स्टैनस्टेड हवाई अड्डे पर ले जा रहे उनके हेलीकॉप्टर में मामूली हाइड्रोलिक समस्या आने की वजह से एक स्थानीय हवाई अड्डे पर अनिर्धारित रूप से उतरना पड़ा।

इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और एक वैकल्पिक हेलीकॉप्टर उन्हें स्टैनस्टेड ले गया।

वहां से वह एयर फ़ोर्स वन में सवार होकर वाशिंगटन के लिए रवाना हुए।

ट्रंप और स्टॉर्मर ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसे दोनों पक्षों ने सराहा।

दोनों नेताओं ने वैश्विक व्यापार जगत के नेताओं के साथ एक गोलमेज सम्मेलन भी किया।

इसमें दोनों नेताओं ने कहा कि इस समझौते से रोजगार में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।

ट्रंप और स्टॉर्मर के बीच निजी बातचीत में जिन विषयों पर ज़्यादातर चर्चा हुई, उनमें यूक्रेन और गाजा में युद्ध और ब्रिटेन से आयातित स्टील पर अमेरिकी शुल्क दरें शामिल थीं।

ट्रंप ने चेकर्स में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारे देशों के बीच जो संबंध हैं वैसा दुनिया में कहीं और नहीं है।

’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन ने इतिहास में किसी भी अन्य देश की तुलना में पृथ्वी के लिए अधिक अच्छा काम किया है।

इस दौरान स्टॉर्मर ने कहा, ब्रिटिश और अमेरिकी पुरुष और महिलाएं, कंधे से कंधा मिलाकर, इतिहास का रुख बदल रहे हैं और इसे हमारे मूल्यों, स्वतंत्रता, लोकतंत्र और कानून के शासन की ओर मोड़ रहे हैं।

’’ यह आपसी प्रशंसा बुधवार को विंडसर कैसल में राजा चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला द्वारा ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का राजशाही द्वारा पूरी धूमधाम से किए गए स्वागत के बाद हुई।

कैसल में किसी राजकीय यात्रा के लिए अब तक का सबसे बड़ा सैन्य सम्मान गारद भी शामिल था।

ट्रंप ने राजा और रानी को दो शानदार लोग बताया और कहा कि वह उनके आतिथ्य के लिए बेहद आभारी हैं।

Related: Technology Trends | Bollywood Highlights


Posted on 19 September 2025 | Check HeadlinesNow.com for more coverage.

Topics:
अंतरराष्ट्रीय International News

Comments

टिप्पणियाँ