Latest update:
बांग्लादेश की टीम टी-20 वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं आएगी।
यह जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने दी।
बोर्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से अपनी टीम के मैच श्रीलंका में कराने की मांग भी की है।
बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को BCCI के आदेश पर IPL से बाहर करने के बाद BCB ने यह फैसला लिया है।
अब ICC तय करेगा कि बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में होंगे या नहीं।
यूनुस सरकार में खेल सलाहकार (खेल मंत्री) आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी देते हुए BCB के फैसले का स्वागत किया।
टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाना है।
मैचों का शेड्यूल बदलना आसान नहीं है।
सभी।
आगे पढ़ें: Health Tips | Technology Trends
Source: Agency Inputs
Posted on 05 January 2026 | Check headlinesnow.com for more coverage.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें