ग्लोबल पाकिस्तान में सेना समर्थक रैली पर हथगोले से हमले में एक व्यक्ति की मौत, 10 घायल
Global story:
ग्लोबल पाकिस्तान में सेना समर्थक रैली पर हथगोले से हमले में एक व्यक्ति की मौत, 10 घायल

ग्लोबल पाकिस्तान में सेना समर्थक रैली पर हथगोले से हमले में एक व्यक्ति की मौत, 10 घायल
मुख्य विवरण
स्थानीय पुलिस प्रमुख मोहम्मद मलघानी ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में हुआ।
पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में बुधवार को सेना समर्थक रैली में भाग लेने वालों पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध आतंकवादी ने हथगोला फेंका, जिससे कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि लगभग 150 लोग कारों और मोटरसाइकिलों से शहर के एक हॉकी मैदान की ओर जा रहे थे, जहां भारत के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की जवाबी कार्रवाई के पक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
उसी दौरन एक व्यक्ति ने उन पर हथगोला फेंका।
विशेष जानकारी
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सरकार द्वारा आयोजित किया गया था।
सरकारी अस्पताल के प्रवक्ता वसीम बेग ने बताया कि घायलों में से कम से कम दो की हालत गंभीर है।
किसी भी समूह ने तत्काल इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन बलूच लिबरेशन आर्मी पर इसका संदेह है।
यह एक अलगाववादी समूह है और जो प्रांत में वर्षों से विद्रोह चला रहा है।
Related: Health Tips
Posted on 15 May 2025 | Source: Prabhasakshi | Visit HeadlinesNow.com for more stories.