HEADLINES NOW

कर्नाटक में बजरंग दल नेता मर्डर केस में 8 गिरफ्तार:मंगलुरु में 6 मई तक कर्फ्यू; सरकार एंटी कम्युनल टास्क फोर्स बनाएगी, सांप्रदायिक घटनाएं रोकी जाएंगी

Athlete spotlight:

कर्नाटक में बजरंग दल नेता मर्डर केस में 8 गिरफ्तार:मंगलुरु में 6 मई तक कर्फ्यू; सरकार एंटी कम्युनल टास्क फोर्स बनाएगी, सांप्रदायिक घटनाएं रोकी जाएंगी

भाजपा ने मामले की जांच NIA को सौंपने की मांग की है। इनमें अब्दुल सफवान, नियाज, मोहम्मद मुजम्मिल, खालंदर शफी, आदिल मेहरूफ, नागराज, रंजीत और रिजवान शामिल हैं। क... Brought to you by HeadlinesNow.com

कर्नाटक में बजरंग दल नेता मर्डर केस में 8 गिरफ्तार:मंगलुरु में 6 मई तक कर्फ्यू; सरकार एंटी कम्युनल टास्क फोर्स बनाएगी, सांप्रदायिक घटनाएं रोकी जाएंगी news image
भाजपा ने मामले की जांच NIA को सौंपने की मांग की है। इनमें अब्दुल सफवान, नियाज, मोहम्मद मुजम्मिल, खालंदर शफी, आदिल मेहरूफ, नागराज, रंजीत और रिजवान शामिल हैं। कर्नाटक में बजरंग दल नेता और 2022 के फाजिल हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुहास शेट्टी की हत्या मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलुरु में 1 मई को सुहास शेट्टी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही इलाके में तनाव का मौहाल है। इसी वजह से शहर में 6 मई तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। उधर, कर्नाटक सरकार ने बढ़ती साम्प्रदायिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए 'एंटी-कम्यूनल टास्क फोर्स' बनाने का फैसला किया है। गृह मंत्री डॉ। जी। परमेश्वर ने कहा कि यह खास तौर पर दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिले में काम करेगी। यह फोर्स भड़काऊ बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। परमेश्वर ने कहा;- सांप्रदायिकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, चाहे वो कितने भी बड़े या राजनीतिक लोग क्यों न हों। घटना की 2 तस्वीरें। भाजपा बोली- कर्नाटक में कानून व्यवस्था फेल भाजपा विधायक भरत शेट्टी ने सुहास शेट्टी की हत्या पर कहा- कर्नाटक में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार ने असामाजिक और जिहादी ताकतों को बढ़ावा दिया है। इसी वजह से कुछ असामाजिक तत्व इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का ध्यान कानून व्यवस्था संभालने के बजाय तबादलों और निलंबनों में लगा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार को भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल में डालने में ज्यादा दिलचस्पी है। सुहास का मारा जाना उनके परिवार और पूरे हिंदू समाज के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। कौन है सुहास शेट्टी? 1 मई की रात सुहास अपने पांच साथियों के साथ कार से कहीं जा रहा था, तभी दो कारों में सवार हमलावरों ने रास्ता रोक लिया। इसमें से 6 हमलावरों ने तलवार और धारदार हथियारों से सुहास पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल शेट्टी को नजदीक अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दरअसल, 42 साल का सुहास शेट्टी 2022 के चर्चित फाजिल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में से एक था। वह बजरंग दल का नेता था और लंबे समय से कर्नाटक की राजनीति का खास चेहरा था। मंगलुरु में भीड़ ने एक शख्स की पीटकर हत्या की मंगलुरु में 27 अप्रैल को भीड़ ने वायनाड निवासी अशरफ की पीटकर हत्या कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट मैच के दौरान वह 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगा रहा था। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया था कि मामले में करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ गिरफ्तार किए गए लोगों ने ही नारे के बारे में बताया है। मामले की जांच जारी है। --------------------- ये ।

Posted on 04 May 2025 | Stay updated with HeadlinesNow.com for more news.

Topics:
Hindi News Madhya Pradesh News Sports News

Comments

टिप्पणियाँ