News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

पैसों की परेशानी दूर कर देगी कछुए वाली अंगूठी, बढ़ जाएगी आमदनी, जानें कैसे करें धारण

पैसों की परेशानी दूर कर देगी कछुए वाली अंगूठी, बढ़ जाएगी आमदनी, जानें कैसे करें धारण

Faith focus:

पैसों की परेशानी दूर कर देगी कछुए वाली अंगूठी, बढ़ जाएगी आमदनी, जानें कैसे करें धारण

सोने-चांदी के आभूषण हम सभी शौक के तौर पर तो पहन ही लेते हैं, लेकिन हिंदू धर्म में कुछ आभूषणों से जुड़े नियम कायदे और फायदे भी बताए गए हैं। सोने की अंगूठी कब और... Brought to you by HeadlinesNow.com

पैसों की परेशानी दूर कर देगी कछुए वाली अंगूठी, बढ़ जाएगी आमदनी, जानें कैसे करें धारण news image

सोने-चांदी के आभूषण हम सभी शौक के तौर पर तो पहन ही लेते हैं, लेकिन हिंदू धर्म में कुछ आभूषणों से जुड़े नियम कायदे और फायदे भी बताए गए हैं। सोने की अंगूठी कब और किस उंगली में पहनने से क्या होता है। चांदी की अंगूठी पहनने से क्या लाभ होंगे। इन सभी चीजों के बारे में आपने अक्सर सुना होगा। इसी तरह से कछुए की अंगूठी पहनने का भी विशेष महत्व माना गया है। सच में क्या अंगूठी कुछ लोग शौक के तौर पर भी पहन लेते हैं। वैसे अगर आप इसके ज्योतिष के फायदे जान लेंगे तो आपको समझ आ जाएगा कि इस अंगूठी को पहनने से आपको क्या-क्या लाभ हो सकते हैं। दरअसल इसका संबंध सीधा माता लक्ष्मी से है और इसे पहनना बहुत शुभ साबित हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि इसे कैसे और कब पहनते हैं और इससे क्या लाभ होंगे। कैसे पहनें कछुए की अंगूठी (Turtle Ring) अगर आप कछुए की अंगूठी धारण करना चाहते हैं तो इसे चांदी की धातु में तैयार करवाएं। अब आपको इसे अपने दाहिने हाथ की मध्यमा यानी कि बीच वाली उंगली में पहनना होगा। इससे आपको जल्द से जल्द लाभ की प्राप्ति होगी। कैसी होनी चाहिए अंगूठी कछुए की जो अंगूठी आप पहन रहे हैं उसे पहनते समय इस बात का ध्यान रखें कि कछुए का सिर बाहर की तरफ रहना चाहिए। इसी के साथ कभी भी अंगूठी को बाएं हाथ में नहीं पहनना है। इसे हमेशा दाएं यानी कि सीधे हाथ में पहना जाता है। होंगे ये फायदे कछुए वाली अंगूठी सुख और शांति का प्रतीक मानी गई है। इस अंगूठी को धारण करने से घर में जो नकारात्मक वातावरण होता है वह दूर होने लगता है। यह सकारात्मक को आकर्षित करती है और व्यक्ति की जिंदगी पॉजिटिविटी से भर जाती है। अगर आपके घर में अशांति का वातावरण बना हुआ है या फिर आप मानसिक रूप से ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं तो इसे धारण कर सकते हैं। इसे पहनने से हमेशा शांति बनी रहती है। यह अंगूठी धन को आकर्षित करने का काम करती है। जो व्यक्ति इसे पहनता है उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और धन संबंधी जितनी भी परेशानी है वह दूर हो जाती है। अगर आपको कोशिश करने के बावजूद भी पैसों की तंगी का सामना करना पड़ रहा है, तो चांदी की धातु में बनाई गई कछुए की अंगूठी जरूर धारण करें। इसे धारण करने से अपने आप आमदनी के नए स्रोत प्राप्त होंगे और आप पैसा बचाने लगेंगे। Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Posted on 10 May 2025 | Visit HeadlinesNow.com for more stories.

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Post a Comment