News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

उद्योग Microsoft Layoffs: दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा फैसला, 6000 कर्मचारियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता

उद्योग Microsoft Layoffs: दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा फैसला, 6000 कर्मचारियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता

Market update:

उद्योग Microsoft Layoffs: दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा फैसला, 6000 कर्मचारियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता

उद्योग Microsoft Layoffs: दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा फैसला, 6000 कर्मचारियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता news image

उद्योग Microsoft Layoffs: दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा फैसला, 6000 कर्मचारियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता

मुख्य विवरण

टेक्नोलॉजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी में शुमार माइक्रोसॉफ्ट अब संस्थान में से लगभग छह हजार कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाने वाली है।

कंपनी के कुल स्टाफ में से लगभग तीन फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

कंपनी के छह हजार कर्मचारियों के ऊपर कैंची चलाई जा सकती है।

  इस फैसले में सभी स्तर के कर्मचारी शिरकत करेंगे।

कंपनी पर इसका काफी प्रभाव देखने को मिलेगा।

इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने वर्ष 2023 में बड़ी छंटनी को अंजाम दिया था।

इस दौरान कुल 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था।

इसके बाद अब कंपनी छह हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार है।

कंपनी के इतिहास में ये दूसरी सबसे बड़ी छंटनी होने वाली है।

  जानकारी के मुताबिक जो कर्मचारी इस छंटनी से प्रभावित होंगे उन्हें कंपनी दो विकल्प दे रही है।

विशेष जानकारी

इसमें पहला विकल्प है कि कर्मचारियों की सेवाएं खत्म होने के बाद उन्हें 60 दिन का वेतन भुगतान किया जाएगा।

प्रभावी स्टाफ को अवॉर्ड और बोनस का भुगतान भी किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने सीएनबीसी को दिए एक बयान में बताया कि डायनामिक मार्केट में कंपनी की सफलता के लिए संगठनात्मक बदलाव लगातार किए जाएंगे।

  कर्मचारियों को दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता कर्मचारियों में से कई लोगों को परफॉर्मेंस के आधार पर बाहर निकाला जाएगा।

स्टाफ को सुधार के लिए कुछ समय भी दिया जा सकता है।

इसके अलावा कर्मचारी 16 सप्ताह के सेवेरेंस पे का विकल्प चुन सकते है।

वहीं ग्लोबल वॉलंटरी सेपरेशन एग्रीमेंट का विकल्प भी उन्हें मिल सकता है।

बीते वर्ष 2024 में जून के महीने में माइक्रोसॉफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 228000 थी।

अब कंपनी ने ग्लोबल स्तर पर अपने कर्मचारियों की संख्या को कम करने का फैसला किया है।

कंपनी का कहना है कि इसके पीछे एआई में निवेश मुख्य कारण है।

Related: Education Updates


Posted on 15 May 2025 | Source: Prabhasakshi | Stay updated with HeadlinesNow.com for more news.

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.