भारत में तुर्किये–चीन के सरकारी चैनलों के X अकाउंट ब्लॉक:भारत विरोधी प्रोपेगैंडा चलाने का आरोप; ओडिशा में एंटी ड्रोन सिस्टम भार्गवास्त्र की टेस्टिंग
India news:
भारत में तुर्किये–चीन के सरकारी चैनलों के X अकाउंट ब्लॉक:भारत विरोधी प्रोपेगैंडा चलाने का आरोप; ओडिशा में एंटी ड्रोन सिस्टम भार्गवास्त्र की टेस्टिंग

भारत में तुर्किये–चीन के सरकारी चैनलों के X अकाउंट ब्लॉक:भारत विरोधी प्रोपेगैंडा चलाने का आरोप; ओडिशा में एंटी ड्रोन सिस्टम भार्गवास्त्र की टेस्टिंग
मुख्य विवरण
Hindi News National India Pakistan War Action LIVE Photos Video Updates; Operation Sindoor Ceasefire | Kashmir Punjab Border Army Fighter Jets PM Modi Amit Shah संघर्ष विराम Live भारत में तुर्किये–चीन के सरकारी चैनलों के X अकाउंट ब्लॉक: भारत विरोधी प्रोपेगैंडा चलाने का आरोप; ओडिशा में एंटी ड्रोन सिस्टम भार्गवास्त्र की टेस्टिंग नई दिल्ली/जम्मू/श्रीनगर/पठानकोट/अंबाला/अमृतसर/जैसलमेर 10 मिनट पहले लेखक: वैभव पलनीटकर, सुनील मौर्य, आशीष राय, रऊफ डार, राम सारस्वत, विनोद राणा, चेतन सिंह, अमित शर्मा कॉपी लिंक ओडिशा में भार्गवास्त्र का परीक्षण किया गया।
भारत सरकार ने बुधवार को तुर्किये के सरकारी चैनल TRT वर्ल्ड और चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के X अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं।
इन पर भारत विरोधी प्रोपेगैंडा चलाने और सेना के बारे में गलत खबरें फैलाने का आरोप है।
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद भी सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के केलर में बुधवार को भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा मिला है।
यहां 13 मई को सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकवादी मारे गए थे।
बरामद हथियार में दो एके-47 राइफल, 10 एक-47 मैगजीन, तीन हैंड ग्रेनेड, दो वॉकी-टॉकी, एक पावर बैंक, 500 से ज्यादा बुलेट, कई आधार कार्ड, खाकी रंग जैसे 4 आर्मी पाउच, 4 ब्लैक ड्रेस, 5 हजार से ज्यादा कैश है।
इधर, श्रीनगर एयरपोर्ट से हज यात्रियों का दूसरा जत्था सऊदी अरब के मक्का के लिए रवाना हुआ।
श्रीनगर से हज यात्रियों का पहला जत्था 4 मई 2025 को रवाना हुआ था।
ऑपरेशन सिंदूर के कारण 7 मई और 12 मई को रवाना होने वाले हज यात्रियों की सात फ्लाइट्स रद्द कर दी गई थीं।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर मंगलवार से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हुए हैं।
पाकिस्तान ने BSF जवान को 20 दिन बाद छोड़ा पाकिस्तान ने भारत के BSF के जवान पूर्णम कुमार शॉ को छोड़ दिया है।
DGMO लेवल पर बातचीत के बाद कॉन्स्टेबल पूर्णम बुधवार सुबह 10:30 बजे अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत लौटे।
पाकिस्तान ने उन्हें 20 दिनों के बाद छोड़ा गया है।
मेडिकल जांच के बाद उन्हें घर जाने दिया जाएगा।
BSF जवान के बदले भारत ने भी पाकिस्तान के जवान मुहम्मद अल्लाह को रिहा कर दिया है।
मुहम्मद अल्लाह अवैध रूप से भारत में घुसा था।
पाकिस्तानी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है।
हालांकि, भारत की तरफ से इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
BSF जवान की रिहाई की पूरी खबर यहां पढ़ें।
भारत-पाकिस्तान जंग के हालात पर हर अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए।
लाइव अपडेट्स 40 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय फल व्यापारियों ने तुर्किये का सामान का बहिष्कार किया भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच भारतीय व्यापारियों में तुर्किये के रुख को लेकर नाराजगी है।
दिल्ली, यूपी से लेकर महाराष्ट्र तक व्यापारियों ने तुर्किये के सामान का विरोध किया है।
इसकी वजह तुर्किये का पाकिस्तान को समर्थन देना है।
भारत के व्यापारी तुर्किये से बड़ी मात्रा में सेब मंगाते हैं।
गाजियाबाद के एक व्यापारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, तुर्किये, पाकिस्तान को ड्रोन भेजता है।
इन्हीं ड्रोन्स से पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया।
इसी वजह से हमने फैसला लिया है कि तुर्किये के सेब नहीं बेचेंगे।
एक अन्य व्यापारी शादाब खान ने बताया कि हमने तुर्किये के हर सामान का बायकॉट किया है।
सेब के अलावा तुर्किये से हम कई सामान आयात करते थे।
हमने ये फैसला इसलिए लिया, क्योंकि तुर्किये, पाकिस्तान का सपोर्ट करता है।
तुर्किये का भारत से अच्छा बिजनेस है, लेकिन अब हमने उससे सारा व्यापार खत्म कर दिया है।
भविष्य में हम तुर्किये से कुछ भी आयात नहीं करेंगे।
भारत तुर्किये से सालाना 1200 करोड़ रुपए का सामान आयात करता है।
इसमें सेब की बड़ी मात्रा भी शामिल है।
09:32 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक भारत ने तुर्किये और चीन के सरकारी चैनलों के X अकाउंट किए ब्लॉक भारत सरकार ने बुधवार को तुर्किये के सरकारी चैनल TRT वर्ल्ड और चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के X अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं।
इन पर भारतीय सेना को लेकर बिना फैक्ट की खबरें फैलाने का आरोप है।
इन मीडिया की ओर से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले और भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश जैसी झूठी खबरें भी फैलाई गईं।
09:01 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक ओडिशा में सेना ने एंटी ड्रोन सिस्टम 'भार्गवास्त्र' की टेस्टिंग की भारत ने माइक्रो रॉकेट 'भार्गवअस्त्र' की ओडिशा के गोपालपुर में सफल टेस्टिंग की।
यह टेस्टिंग 13 मई को की गई थी।
वीडियो आज सामने आए हैं।
'भार्गवास्त्र' एक एंटी ड्रोन सिस्टम है।
भारतीय सेना के सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में तीन टेस्ट किए गए थे।
इस दौरान चार रॉकेट दागे गए और सभी ने टारगेट को हिट किया।
'भार्गवास्त्र' को सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) ने तैयार किया है।
07:43 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक PAK हमले में शहीद जवान का शव बिहार पहुंचा, S-400 एयर डिफेंस सिस्टम में तैनात थे 24 दिसबंर 2024 को रामबाबू प्रसाद की शादी हुई थी।
उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं।
पाकिस्तान के हमले में शहीद जवान रामबाबू प्रसाद (28 साल) का पार्थिव शरीर पटना से सीवान में उनके घर के लिए रवाना हो गया है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें पटना एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि दी।
परिवार ने बताया कि 12 मई को पाकिस्तानी ड्रोन अटैक में वे घायल हो गए थे।
अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी सोमवार-मंगलवार रात 1 बजे मौत हो गई।
वे जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर पाकिस्तान के हमले नाकाम करने वाले S-400 एयर डिफेंस सिस्टम में तैनात थे।
14 दिसंबर 2024 को उनकी शादी हुई थी।
अप्रैल में रामबाबू सीवान से जम्मू लौटे थे।
उनका ट्रांसफर उदयपुर हो गया था, लेकिन पहलगाम अटैक के बाद उन्हें रोक लिया गया था।
पूरी खबर पढ़ें।
07:30 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक हरियाणा में पाकिस्तानी जासूस पकड़ाया, आतंकी को खुफिया जानकारी देता था हरियाणा के पानीपत से पुलिस ने पाकिस्तानी जासूस पकड़ा है।
वह पाकिस्तानी आतंकी इकबाल के टच में था।
उसे वॉट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया एप के जरिए भारत की खुफिया जानकारी भेज रहा था।
पूरी खबर पढ़ें।
07:29 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक CDS समेत तीनों सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए।
पी।
सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के।
त्रिपाठी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में बताया।
राष्ट्रपति ने भी सशस्त्र बलों की वीरता और समर्पण की सराहना की।
07:23 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर के राजौरी में ड्रोन मिला जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिला राजौरी के गांव कलाली में मंगलवार रात एक ड्रोन मिला।
रात करीब 8:15 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि सेक्टर मंजाकोट के कलाली में झाड़ियों के नीचे एक ड्रोन जैसा कोई सामान पड़ा है।
पुलिस ने ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया।
विशेषज्ञों की एक टीम ड्रोन को जांच के लिए राजौरी ले गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह ड्रोन भारत का है या पाकिस्तान का।
07:13 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक BSF ने कहा- पूर्णम शॉ सुबह साढ़े 10:30 बजे भारत लौटे BSF ने प्रेस रिलीज के जरिए कॉन्स्टेबल पूर्णम के भारत लौटने की जानकारी दी।
इसमें बताया कि पूर्णम शॉ 23 अप्रैल को फिरोजपुर सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान गलती से पाकिस्तान चले गए थे।
इसके बाद उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था।
पूर्णम पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिशरा के रहने वाले हैं।
BSF ने प्रेस रिलीज में बताया कि बुधवार सुबह 10:30 बजे पूर्णम कुमार शॉ को अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत लाया गया।
07:04 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक शोपियां एनकाउंटर में मिले हथियारों की तस्वीरें- 06:53 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक पाकिस्तानी रेंजर्स के कब्जे के दौरान BSF जवान की दो फोटो- पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के अगले दिन पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ की दो फोटो जारी की थीं।
पहली फोटो में पूर्णम पेड़ के नीचे खड़े थे।
उनकी राइफल, पानी की बोतल, बैग जमीन पर पड़ा था।
दूसरी फोटो में जवान की आंखों पर पट्टी बंधी थी।
वे एक गाड़ी में थे।
पाकिस्तानी रेंजर्स ने 23 अप्रैल को BSF कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार शॉ की ये दो फोटो जारी की थीं।
06:50 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक अटारी बॉर्डर से BSF जवान पूर्णम शॉ के लौटने का वीडियो 06:49 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक पूर्णम कुमार शॉ की रिहाई के समय की तस्वीर।
BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ की रिहाई के समय की यह तस्वीर BSF ने जारी की है।
विशेष जानकारी
06:29 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक एयरस्ट्राइक में तबाह हुए 4 पाकिस्तानी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीर भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह किए थे।
प्राइवेट कंपनी मैक्सार (Maxar) ने इन तबाह एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं।
इनमें सरगोधा, नूर खान, भोलारी और सुक्कुर एयरबेस शामिल हैं।
फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि हमले के पहले और बाद में वहां क्या स्थिति थी।
04:55 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक LoC के पास हालात सामान्य, देखें ग्राउंड रिपोर्ट 04:51 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान की करतूतों का जवाब योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'एक दिन आतंकवाद पाकिस्तान को भी निगल जाएगा।
पाकिस्तान पूरी तरह खोखला हो चुका है।
ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान की करतूतों का जवाब था।
जो भी भारत की तरफ उंगली उठाएगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा।
' 04:43 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर के 3 आतंकी मारे गए जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी मारे गए।
मंगलवार को शाम 4।
30 बजे मुठभेड़ खत्म हुई।
इसे ऑपरेशन केलर नाम दिया गया था।
7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत के बाद पाकिस्तानी हमले में आर्मी के 6 और BSF के 2 जवान शहीद हो चुके हैं, 59 घायल हैं।
28 सिविलियंस की भी जान गई है।
शोपियां में मारे गए तीनों आतंकी कश्मीर के थे 04:25 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक श्रीनगर से हज यात्रियों का दूसरा जत्था रवाना जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हज यात्रियों का दूसरा जत्था बुधवार सुबह हज हाउस से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ।
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद वे सऊदी अरब के मक्का के लिए रवाना हो रहे हैं।
श्रीनगर से हज यात्रियों का पहला जत्था 4 मई 2025 को रवाना हुआ था।
ऑपरेशन सिंदूर के कारण 7 मई और 12 मई को रवाना होने वाले हज तीर्थयात्रियों की सात उड़ानें रद्द कर दी गई थीं।
आज से फ्लाइट्स शुरू हुई हैं।
04:09 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक विदेश मंत्री जयशंकर की सुरक्षा में बुलेट प्रूफ व्हीकल शामिल केंद्र सरकार ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ा दी है।
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जयशंकर की जेड कैटेगरी सुरक्षा की समीक्षा के बाद उनकी सुरक्षा में दो बुलेट प्रूफ व्हीकल को शामिल किया गया है।
यह कदम भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के कुछ दिनों बाद उठाया गया है।
03:34 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश के CM योगी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जन-जन को बताने के लिए यूपी में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
उन्होंने गांधी प्रतिमा से यात्रा को रवाना किया।
इस दौरान डिप्टी CM ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य भी मौजूद रहे।
जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारत की आन-बान-शान की रक्षा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।
हमने पाकिस्तान को चेताया लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, जिसके चलते हमने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया।
हमारी सेना ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया।
100 से ज्यादा आतंकी मारे गए।
ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा।
सेना के शौर्य और पराक्रम को हमारा सैल्यूट।
03:20 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर के सांबा में स्थिति सामान्य, रात में ड्रोन दिखा था जम्मू-कश्मीर के सांबा में बुधवार सुबह से लोग अपने दैनिक कामों में लगे हुए हैं।
शहर में स्थिति सामान्य है।
मंगलवार रात को जम्मू, सांबा, अखनूर और कठुआ में ड्रोन देखे जाने के बाद रात भर कोई ड्रोन नहीं देखा गया।
बॉर्डर एरिया सहित किसी भी इलाके में किसी तरह के हमले की कोई घटना की सूचना नहीं है।
श्रीनगर में कल देर रात तक बाजारों में रौनक रही।
03:11 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक पंजाब के फिरोजपुर में हालात सामान्य, ड्रोन-गोलीबारी की घटना नहीं सीजफायर के पांचवें दिन पंजाब के फिरोजपुर में हालात सामान्य होते दिख रहे हैं।
सुबह से लोग अपने दैनिक काम-काज में लगे हुए हैं।
बच्चे आम दिनों की तरह स्कूल जा रहे हैं।
कल रात यहां ड्रोन या गोलीबारी की कोई खबर नहीं मिली।
फिरोजपुर के ममदोट में मंगलवार सुबह पाकिस्तानी ड्रोन दिखा था।
BSF के जवानों ने ड्रोन पर करीब 250 राउंड फायरिंग की।
इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौट गया।
लोगों ने ड्रोन की वीडियो भी बनाई।
03:04 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक भुवनेश्वर में भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में तिरंगा यात्रा ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इसका नेतृत्व किया।
सीएम ने कलिंगा स्टेडियम से तिरंगा यात्रा (बाइक रैली) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
02:01 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक भारत-PAK सीमा पर सैनिक कम करने की तैयारी भारत और पाकिस्तान सीमा पर तैनात सैनिकों को कम करने की योजना बना रहे हैं।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दोनों देश आज इसका प्लान एक-दूसरे के साथ साझा कर सकते हैं।
इसके तहत 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान बॉर्डर पर सैनिकों और हथियारों की बढ़ी संख्या को अप्रैल की स्थिति पर लाया जाएगा।
यह बात सोमवार शाम भारत और पाकिस्तान के सैन्य अफसरों (DGMOs) की बातचीत में तय हुई थी।
हालांकि, अगली बातचीत कौन करेगा, यह अभी साफ नहीं है।
01:34 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक भाजपा आज देश में कई जगह तिरंगा यात्रा निकालेगी ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी को लेकर भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, इसी क्रम में आज भी कई जगह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
मंगलवार को भी दिल्ली, अहमदाबाद, चंडीगढ़ सहित कई जगह यात्रा निकाली गई थी।
01:21 AM 14 मई 2025 कॉपी लिंक CM उमर बोले– पहलगाम हमले पर गुस्सा ठीक, लेकिन बाकी कश्मीरियों की मौत पर चुप्पी क्यों? जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कि 26 टूरिस्टों की मौत पर देश ने सही तरीके से दुख जताया, लेकिन पाकिस्तान की गोलाबारी में मारे गए कश्मीरियों की बात कोई नहीं कर रहा।
इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए उमर ने कहा, ‘पहलगाम में मारे गए बेगुनाहों पर गुस्सा दिखाना बिल्कुल सही है, लेकिन जो कश्मीरी पाकिस्तान की फायरिंग में मारे जा रहे हैं, उन पर भी कुछ कहा जाना चाहिए।
’ उन्होंने इसे लेकर निराशा जताई और कहा कि सभी की जान की कीमत बराबर होनी चाहिए।
10:26 PM 13 मई 2025 कॉपी लिंक पुंछ में आर्मी ने पाकिस्तानी हमले में घायल हुए लोगों को मेडिकल एड बांटी जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय सेना की रोमियो फोर्स ने पाकिस्तान की शेलिंग में घायल हुए लोगों को मेडिकल एड बांटी।
10:26 PM 13 मई 2025 कॉपी लिंक राजस्थान के बालोतरा में पाकिस्तानी मिसाइल का मलबा मिला राजस्थान के बालोतरा में पाकिस्तानी मिसाइल का मलबा मिला।
आर्मी की टीम इसे रिकवर करके ले गई।
10:25 PM 13 मई 2025 कॉपी लिंक भारत ने पाकिस्तान हाई कमीशन में तैनात अफसर को देश छोड़ने को कहा भारत ने पाकिस्तान के अफसर को पर्सोना नॉन ग्राटा (अवांछित) घोषित किया है।
ये अफसर फिलहाल भारत स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन में तैनात हैं।
भारत ने इन अफसर को 24 घंटे के भीतर देश छोड़कर जाने को कहा है।
भारत की तरफ से कहा है कि अफसर की एक्टिविटीज देखते हुए उनका ऑफिशियल स्टेटस बरकरार नहीं रखा जा सकता।
10:25 PM 13 मई 2025 कॉपी लिंक भारतीय एयरस्ट्राइक में PAK का भोलारी और शहबाज एयरबेस तबाह href="https://t।
co/5H4Z4x6b4f">pic।
twitter।
com/5H4Z4x6b4f — ANI (@ANI) May 13, 2025 भारतीय एयरस्ट्राइक में पाकिस्तान का भोलारी एयरबेस (सिंध प्रांत का जमशोरो जिला) भी तबाह हुआ था।
प्राइवेट कंपनी मक्सर के सैटेलाइट ने इमेज जारी की हैं।
भारतीय स्ट्राइक में PAK के जैकोबाबाद स्थित शहबाज एयरबेस में भी मिसाइलें दागी गई थीं।
10:25 PM 13 मई 2025 कॉपी लिंक भारत ने PAK के सुक्कुर में एयरबेस तबाह किया था, प्राइवेट सैटेलाइट इमेज जारी प्राइवेट सैटेलाइट कंपनी मक्सर ने भारत की एयर स्ट्राइक से तबाह हुए सुक्कुर में पाकिस्तानी एयरबेस की फोटो जारी की हैं।
पहली फोटो हमले के पहले की है, दूसरी फोटो अटैक के बाद की है।
10:25 PM 13 मई 2025 कॉपी लिंक विदेश मंत्रालय ने ट्रम्प के 2 दावे खारिज किए भारत ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर तीसरे पक्ष का दखल मंजूर नहीं है।
इस मुद्दे को भारत-पाकिस्तान आपस में सुलझाएंगे।
यह बात विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कही।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को PoK खाली करना होगा।
सभी मामले द्विपक्षीय तरीके से ही हल होंगे।
पूरी खबर पढ़ें।
खबरें और भी हैं।
MP के मंत्री का कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक बयान: विजय शाह बोले- जिन्होंने बहनों का सिंदूर उजाड़ा, उन्हीं की बहन को भेजकर ऐसी-तैसी कराई 1:36 महू कॉपी लिंक शेयर मोदी बोले- न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेंगे: आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा, हमने उनके ठिकाने उजाड़ दिए; पाकिस्तान से अब PoK पर ही बात होगी 2:19 देश कॉपी लिंक शेयर सेना ने कहा-पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा तो करारा जवाब देंगे: ऑपरेशन सिंदूर में 40 पाकिस्तानी सैनिक, 100 आतंकी मारे; 5 भारतीय जवान शहीद; राफेल के सवाल को टाला 1:53 देश कॉपी लिंक शेयर मोदी बोले-हर आतंकी हमले का जवाब अपनी शर्तों पर देंगे: पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं, जहां आतंकी चैन से रह सकें; घर में घुसकर मारेंगे 1:40 जालंधर कॉपी लिंक शेयर।
Related: Health Tips | Top Cricket Updates
Posted on 14 May 2025 | Source: Dainik Bhaskar | Visit HeadlinesNow.com for more stories.