Women Health Tips: लंबे समय तक बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने पर क्या प्रेग्नेंसी में आती हैं मुश्किलें, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट - Health
Medical breakthrough:
Women Health Tips: लंबे समय तक बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने पर क्या प्रेग्नेंसी में आती हैं मुश्किलें, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट - Health

Women Health Tips: लंबे समय तक बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने पर क्या प्रेग्नेंसी में आती हैं मुश्किलें, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट - Health
मुख्य विवरण
शादी के बाद पेरेंटहुड में कदम रखना एक बड़ा फैसला है।
वहीं सेफ सेक्शुअल रिलेशन और अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए कॉन्ट्रासेुप्शन का इस्तेमाल किया जाता है।
यह कपल्स का अपना निजी फैसला होता है और कई बातों को ध्यान में रखने के बाद कपल्स प्रेग्नेंसी की प्लानिंग करते हैं।
अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए कंडोम, कॉपर टी या ओरल पिल्स समेत कई चीजें मार्केट में आसानी से मिल जाती हैं।
अगर आप भी इनमें से किसी ऑप्शन का इस्तेमाल कर रही हैं, तो यह आप पर निर्भर करता है।
प्रेग्नेंसी से बचने के लिए कई महिलाएं कॉन्ट्रासेप्शन पिल्स का सहारा लेती हैं।
लेकिन महिलाओं के मन में यह डर बना रहता है कि इन पिल्स को छोड़ने के बाद उनके प्रेग्नेंट होने पर कोई मुश्किल तो नहीं आएगी।
बर्थ कंट्रोल पिल्स का प्रेग्नेंसी के चांसेज पर खतरा हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो लंबे समय तक बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करने से महिलाओं के कंसीव करने की क्षमता पर बुरा असर होता है।
इसे भी पढ़ें: Health Tips: रोजाना इस चाय को पीने से फैटी लिवर के लक्षण होंगे रिवर्स, वेट लॉस में भी मिलेगी मदद बर्थ कंट्रोल पिल्स में हार्मोन्स, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन मौजूद होते हैं।
जिससे ओव्युलेशन को कुछ समय तक रोका जाता है।
लेकिन जैसे ही इन पिल्स को लेना बंद किया जाता है, वैसे ही शरीर में हार्मोन्स बैलेंस सही हो जाती है।
हालांकि अधिकतर मामलों में मेंस्ट्रुअल साइकिल और फर्टिलिटी कुछ महीनों में नॉर्मल हो जाती है।
विशेष जानकारी
लंबे समय तक ओरल कॉन्ट्रासेप्शन के इस्तेमाल करने से फर्टिलिटी पर असर नहीं होता है।
जो महिलाएं बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करती हैं, जब वह इसको लेना बंद कर देती हैं, तो उनके प्रेग्नेंट होने के चांसेज अधिक होते हैं।
लेकिन सभी महिलाओं में ऐसा नहीं होता है।
बर्थ कंट्रोल पिल्स ओवरीज के लिए एक शील्ड के रूप में काम करती हैं।
इसलिए ओवरियन फंक्शन को सही रखने में सहायता करती है।
लेकिन कुछ दवाएं ऐसी होती हैं, जिनको छोड़ने के बाद रेगुलर ओव्युलेशन शुरू होने में करीब 1 साल से अधिक का समय लग जाता है।
बर्थ कंट्रोल पिल्स शुरू करने या कंसीव करने की प्लानिंग करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
बता दें कि बर्थ कंट्रोल पिल्स कॉन्ट्रासेप्शन का एक सेफ तरीका माना जाता है औऱ इसका फर्टिलिटी पर भी निगेटिव असर नहीं होता है।
वहीं इन पिल्स का सेवन बंद करने के बाद भी यदि कंसीव करने में समय लग रहा है, तो ऐसा कुछ समय के लिए हो सकता है।
क्योंकि पिल्स के कारण शरीर पर होने वाला असर हमेशा के लिए नहीं होता है।
अगर महिला की उम्र 35 साल से ज्यादा है औऱ आपको कंसीव करने में समस्या आ रही है।
तो इसके पीछे कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं।
Related: Top Cricket Updates
Posted on 16 May 2025 | Source: Prabhasakshi | Keep reading HeadlinesNow.com for news updates.